बीज से पेड़ बनने का
सफ़र बहुत लम्बा होता है, और
इस बीच पेड़ कई पतझड़, सावन, बरसात आदि
झेल चुका होता है. इसके बावजूद भी वह अपने प्राकृतिक स्वभाव के कारण निःस्वार्थ फल
और छाया देता ही रहता है. परन्तु एक समय ऐसा भी आता है जब उसके सारे पत्ते झरने
लगते हैं और तब वह ना तो फल दे सकता है और ना ही छाया. फिर हम बुद्धिजीवी प्राणी
उस सजीव प्राणी को व्यर्थ समझकर काट(मार) डालते हैं.
Wednesday, 17 September 2014
Tuesday, 9 September 2014
Wednesday, 3 September 2014
“भगवान” बना “सौदागर”
![]() |
भगवान वास्तव में है या नहीं यह तो अभी भी रहस्य है, परन्तु पृथ्वी पर अगर
किसी को भगवान का दर्जा दिया गया है तो वह है डॉक्टर। डॉक्टर मरते हुए को जीवनदान दे सकते
हैं। इंसान अपनी बीमारी के इलाज के लिए सिर्फ डॉक्टर पर ही निर्भर रहता है। परन्तु
आज कल ऐसा लगता है की चिकित्सा व्यवस्था एक बड़े व्यवसाय के रूप में फैलता जा रहा
है, जिसमे अधिकांश डॉक्टर इलाज को छोड़ कर मुनाफे को प्राथमिकता देते नज़र आ रहे
हैं।हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आये हैं, जिसमे डॉक्टरों द्वारा बिना
ज़रूरत की दवाईयां तथा टेस्ट की सलाह दे दी जाती है, जिसका उसकी बीमारी से कोई संबंध नहीं होता।
Subscribe to:
Posts (Atom)


